Lahartara Boulia, Bazardiha, Maheshpur, Varanasi
mdgicvns@gmail.com
+91-7376747632 , +91-7318192087

Principal's Message

Principal's Message

Anuradha Singh
Anuradha Singh

Principal

प्रिय अभिभावकों एवं छात्राओं,

मुझे अत्यंत हर्ष है कि आप हमारे विद्यालय माँ दुर्गे बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की वेबसाइट पर पधारे हैं। हमारा विद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने का ही केंद्र नहीं है, बल्कि यह छात्राओं के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त मंच भी है। हमारा उद्देश्य छात्राओं को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से परिपूर्ण बनाना है।

हमारा विश्वास है कि प्रत्येक बालिका में असीमित संभावनाएं होती हैं। उचित मार्गदर्शन ,प्रेरणा और अनुकूल वातावरण मिलने पर, वह जीवन की हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती है। विद्यालय परिवार का प्रयास है कि छात्राओं को आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सांस्कृतिक मूल्यों का संतुलित ज्ञान प्रदान किया जाए।

हमारे शिक्षक- शिक्षिकाएँ छात्राओं को न केवल शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट बनाने का प्रयास करते हैं, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करते हैं। विद्यालय में सह- शैक्षणिक गतिविधियों, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं के व्यक्तित्व का समग्र विकास किया जाता है।

मैं सभी अभिभावकों से अपेक्षा करती हूँ कि वे अपनी बेटियों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग दें। ताकि हम मिलकर उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर कर सकें।।

अंत में, मैं सभी छात्राओं को अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करती हूँ।

जय हिंद। जय भारत